सरकार ने की ईरान से भारतीयों को निकालने की तैयारी, कल रवाना हो सकता है पहला बैच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने ईरान में जारी तनाव और ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका के बीच वहां से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, भारतीय नागरिकों का पहला बैच शुक्रवार को ईरान से रवाना हो सकता है। अनुमान है कि ईरान में छात्रों समेत 10,000 से अधिक भारतीय मौजूद हैं।
read more at ABP न्यूज़


