Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने जारी किया भारतीय रेलवे में पिछले दो दशकों में हुईं भर्तियों का ब्योरा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 25 July, 2024
सरकार ने भारतीय रेलवे में पिछले दो दशकों में हुईं भर्तियों का ब्योरा जारी किया है। रेल मंत्रालय ने बताया है कि 2014-24 के दौरान रेलवे में 5.02 लाख उम्मीदवारों की भर्ती की गई जबकि 2004-14 के दौरान 4.11 लाख उम्मीदवारों की भर्ती हुई थी। बकौल सरकार, रेलवे के ऑपरेशंस और तकनीकी ज़रूरतों के मुताबिक रिक्तियों को भरा जाता है।
read more at PIB