सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स के लिए विभिन्न खेलों पर कितनी रकम की खर्च?
भारत सरकार ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए ऐथलेटिक्स पर ₹96.08 करोड़ खर्च किए। वहीं, बैडमिंटन पर ₹72.03 करोड़, बॉक्सिंग पर ₹60.93 करोड़, शूटिंग पर ₹60.42 करोड़, हॉकी पर ₹41.3 करोड़, तीरंदाज़ी पर ₹39.18 करोड़ और रेसलिंग पर ₹37.8 करोड़ खर्च किए गए। इसके अलावा, वेटलिफ्टिंग पर ₹27 करोड़ और टेबल टेनिस पर ₹12.92 करोड़ खर्च किए गए।


