सरकार ने बताई नई दिल्ली में भूकंप आने की वजह
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार सुबह आए भूकंप का कारण 'नॉर्मल फॉल्टिंग' था। एनसीएस डायरेक्टर ओपी मिश्रा के अनुसार, नॉर्मल फॉल्टिंग भूगर्भीय विशेषताओं में प्राकृतिक रूप से होने वाला बदलाव है जो चट्टानों को कमज़ोर करने वाले अलुवियल डिपॉजिट्स या अंडरग्राउंड वॉटर से जुड़ा है। आज भूकंप का कारण टेक्टोनिक्स प्लेट का खिसकना नहीं था।
read more at PTI


