सरकार ने बदला पोर्ट ब्लेयर का नाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बताया कि सरकार ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' करने का फैसला किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "श्री विजयपुरम नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान-निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है।"
read more at जनसत्ता


