Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र वॉकी-टॉकी की अवैध बिक्री के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 9 May, 2025
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उन वॉकी-टॉकी उपकरणों की लिस्टिंग और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है जिनमें ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी और लाइसेंस संबंधी जानकारियों के बारे में नहीं बताया गया। बकौल सीसीपीए, गैर-अनुपालन वाले वायरलेस उपकरणों की बिक्री न केवल वैधानिक दायित्वों का उल्लंघन करती है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।
read more at X