Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने सस्ता किया कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर, ₹33.50 घटाई कीमत

short by Tanya Jha / on Friday, 1 August, 2025
केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन से पहले आम लोगों को राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में ₹33.50 की कटौती की है। यह घोषणा 31-जुलाई को हुई थी और नई कीमतें आज (1 अगस्त) से लागू हो गई हैं। हालांकि, सरकार ने घरेलू 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।