सरकार की आलोचना करने वालों को सज़ा मिलेगी: नए फरमान में तालिबान
तालिबान ने एक नया फरमान जारी कर कहा है, "जो कोई भी 'इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान' के अधिकारियों या कर्मचारियों की आलोचना करेगा, उसे सज़ा मिलेगी। चाहे ये आलोचना हावभाव से, बोलकर या किसी और तरीके से की गई हो।"
तालिबानी नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा ने कहा कि ऐसी आलोचनाएं 'नेगेटिव प्रोपेगैंडा' होती हैं जो दुश्मन को मदद पहुंचाती हैं।
read more at Hindustan Times


