सरकार की ओर से दिल्ली-एनसीआर और पटना में सस्ती कीमत में टमाटरों की बिक्री हुई शुरू
सब्ज़ियों की बढ़ती कीमतों के बीच सहकारी समितियों एनसीसीएफ और एनएएफईडी ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और बिहार की राजधानी पटना में ₹90/किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया। एसीसीएफ और एनएएफईडी ऐसा केंद्र सरकार की ओर से कर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को टमाटर का औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य ₹116.76/किलोग्राम था।
read more at Moneycontrol हिन्दी


