Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार द्वारा पेश किए गए 'श्वेत पत्र' में क्या दावे किए गए हैं?

short by रौनक राज / on Thursday, 8 February, 2024
सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए 'श्वेत पत्र' में बताया गया है कि 2014 में एनडीए सरकार ने जब सत्ता संभाली तो अर्थव्यवस्था नाज़ुक स्थिति में थी, आर्थिक कुप्रबंधन व वित्तीय अनुशासनहीनता थी और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। इसमें दावा किया गया है कि 2014 से पहले की प्रत्येक चुनौती को एनडीए सरकार के आर्थिक प्रबंधन ने दूर किया।