सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कटौती को मार्च 2025 तक रखा बरकरार
भारत सरकार ने कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कटौती को मार्च 2025 तक बरकरार रखने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि सरकार ने जून 2023 में रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर बेसिक आयात शुल्क 17.5% से घटाकर 12.5% किया था और यह कटौती मार्च 2024 में समाप्त होने वाली थी।
read more at Money control


