Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने गेहूं के आटे, मैदा व सूजी के निर्यात पर लगाई रोक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 28 August 2022
सरकार ने घरेलू कीमतों पर नियंत्रण के लिए गेहूं के आटे, मैदा, सूजी और होलमील आटे के निर्यात पर रोक लगा दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, इन चीज़ों की निर्यात नीति को संशोधित कर 'वर्जित' कर दिया गया है। हालांकि, कुछ मामलों में सरकार की अनुमति के बाद इन चीज़ों का निर्यात किया जा सकेगा।