Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने गोवा के नाइट क्लब में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आईपीएस अधिकारी को किया निलंबित

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 17 August, 2023
अधिकारियों ने बताया है कि आईपीएस अधिकारी ए कोआन पर गोवा के नाइट क्लब में एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें निलंबित कर दिया है। कोआन ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में वह लड़खड़ाकर चलते दिख रहे हैं।