Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने घटाई डायबिटीज़ व बीपी समेत अन्य बीमारियों से जुड़ी 41 दवाइयों की कीमतें

short by gunjan goswami / on Thursday, 16 May, 2024
सरकार ने डायबिटीज़, बीपी और लिवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाइयों की कीमतें घटाई हैं। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने आवश्यक दवाओं की कीमतों को किफायती बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है। फरवरी में एनपीपीए ने डायबिटीज़ और बीपी की 69 दवाइयों की कीमतें घटाई थीं।