Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में ₹1.29 लाख करोड़ के अतिरिक्त खर्च के लिए मांगी संसद की मंज़ूरी

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 6 December, 2023
केंद्र सरकार ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष में ₹1.29 लाख करोड़ के अतिरिक्त खर्च के लिए लोकसभा की मंज़ूरी मांगी। इसके तहत केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना पर अतिरिक्त ₹14,524 करोड़ खर्च करने और उर्वरक सब्सिडी पर अतिरिक्त ₹13,351 करोड़ खर्च करने के लिए संसद की मंज़ूरी मांगी है।