सरकार ने बजट में ईवीएम की खरीद के लिए करीब ₹1,900 करोड़ आवंटित किए
केंद्रीय बजट 2023-24 में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) खरीदने के लिए कानून मंत्रालय को ₹1,891.78 करोड़ आवंटित किए हैं। केंद्र सरकार ने इस साल होने वाले कई विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की खरीद के लिए धनराशि के कानून मंत्रालय के प्रस्ताव को पिछले महीने मंज़ूरी दी थी।
read more at भाषा


