सरकार ने सिग्नल जाम करने वाले उपकरणों के उपयोग को बताया अवैध, बिक्री के खिलाफ दी चेतावनी
सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनियों को वायरलेस जैमर और नेटवर्क बूस्टर जैसे कुछ दूरसंचार उपकरण बेचने के प्रति आगाह किया है। दूरसंचार विभाग ने कहा, "सेल्युलर सिग्नल जैमर, जीपीएस ब्लॉकर का उपयोग अवैध है, बशर्ते सरकार द्वारा इसकी विशेष अनुमति दी गई हो।" बकौल विभाग, कोई निजी कंपनी या व्यक्ति भारत में जैमर की खरीद या उसका उपयोग नहीं कर सकता।
read more at NewsBytes हिन्दी


