Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकारी आवास में लिव-इन पार्टनर का शव मिलने के बाद झारखंड में हिरासत में लिया गया कॉन्स्टेबल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 22 December, 2022
झारखंड के हज़ारीबाग में एक पुलिस कॉन्स्टेबल के सरकारी आवास पर उसकी कथित लिव-इन पार्टनर का शव मिला जिसके बाद पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया है। बकौल पुलिस, पेट्रोल पंप पर काम करने वाली पीड़िता की हत्या गला रेत कर की गई थी। पुलिस ने कहा कि हत्या में कॉन्स्टेबल की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है।