Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकारी कैंप में नसबंदी कराने के बाद तेलंगाना में 4 महिलाओं की हुई मौत, एनसीडब्ल्यू करेगा जांच

short by shashank mishra / on Friday, 2 September 2022
तेलंगाना में सरकार द्वारा प्रायोजित एक शिविर में नसंबदी के बाद 4 महिलाओं की मौत की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने 2-सदस्यीय समिति गठित की है। आयोग ने इसे 'गंभीर चिंता का विषय' बताते हुए कहा कि यह चिकित्सीय लापरवाही का मामला है। आयोग ने राज्य के डीजीपी से मामले में एफआईआर दर्ज करने को कहा है।