सरकारी बीमा कंपनियों के निजीकरण से संबंधित विधेयक को संसद की मंज़ूरी
सरकारी साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण से संबंधित साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 संसद में पारित हो गया है। विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पेश हुआ जिसे विपक्ष ने प्रवर समिति के पास भेजने की मांग की लेकिन उसे खारिज कर बिल पास कर दिया गया। विपक्ष ने सरकार पर संसदीय मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
read more at भाषा


