सरोगेसी के ज़रिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने प्रीति ज़िंटा व उनके पति जीन गुडइनफ
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा और उनके पति जीन गुडइनफ सरोगेसी के ज़रिए जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। प्रीति ने ट्वीट किया, "जीन और मैं बहुत खुश हैं...हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय ज़िंटा गुडइनफ और जिया ज़िंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं।" बकौल प्रीति, "हम अपनी ज़िंदगी के इस नए दौर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"
read more at Twitter


