'सर्कस' के प्रमोशन के दौरान एक बच्चे को गोद में लेकर भीड़ से बचाते नज़र आए रणवीर
अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक बच्चे को अपने गोद में लेकर भीड़ से बाहर निकालते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, मुंबई के मलाड मस्ती इवेंट में रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' का प्रमोशन करने गए थे। वीडियो में उनके साथ फिल्ममेकर रोहित शेट्टी व ऐक्टर वरुण शर्मा भी दिखे।
read more at Bollywood Hungama


