सर्बिया में गुफा में मिले 20,000 साल पुराने पेंडेंट के पहनने वाले की हुई पहचान
वैज्ञानिकों ने सर्बिया में गुफा में मिले 20,000 साल पुराने पेंडेंट के पहनने वाले की पहचान पाषाण युग की एक महिला के रूप में की है। एल्क हिरण के केनाइन से बने इस पेंडेंट की मालकिन का पता पुराने डीएनए को पहचानने वाले एक नए तरीके से चला। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह महिला शिकारियों की आबादी से जुड़ी हुई थी।


