सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स व निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 75,582.28 अंक पर पहुंच गया जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। वहीं, एनएसई का निफ्टी पहली बार 23,000 अंक के पार पहुंचा और 23,004.05 अंक के साथ अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और एसबीआई के शेयरों में सबसे अधिक तेज़ी रही।
read more at दिप्रिंट


