सर्वश्रेष्ठ फीफा खिलाड़ी के चुनाव में रोनाल्डो ने नहीं की थी वोटिंग, मेसी ने जीता था अवॉर्ड
लियोनेल मेसी के सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी 2022 अवॉर्ड जीतने से पहले पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा अवॉर्ड्स की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। पुर्तगाल के दिग्गज डिफेंडर पेपे ने पुर्तगाल के कप्तान के तौर पर वोट डाला। उन्होंने अवॉर्ड की वोटिंग में किलियन एमबाप्पे को पहली पसंद और उनके बाद लुका मॉड्रिक व करीम बेंज़ेमा को चुना।


