सर्वे मायने नहीं रखते, यूपी में 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे: एग्ज़िट पोल पर अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के चुनाव में बीजेपी की बढ़त दिखाने वाले एग्ज़िट पोल को खारिज करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि परिणाम घोषित होने पर राज्य से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, "उन्हें (सर्वे) जो भी मिला है...दिखाने दें..हम बहुमत से जीत रहे हैं।" बकौल अखिलेश, सपा गठबंधन 300+ सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
read more at Hindustan Times


