सलमान खान पैकअप के बावजूद सीन में मेरी मदद करने के लिए सेट पर आए थे: दिव्या दत्ता
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बताया है कि फिल्म 'वीरगति' की शूटिंग के दौरान एक सीन करने में अभिनेता सलमान खान ने उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया कि मौत के सीन में वह सांस नहीं रोक पा रही थीं जिसके लिए डायरेक्टर ने उन्हें डांटा था। बकौल दिव्या, सलमान का पैकअप हो गया था लेकिन वह मदद के लिए आए।


