सलमान के 'पार्टनर' के सेट पर लेट आने पर प्रोड्यूसर ने उनके सामने हाथ जोड़े थे: जेसन
'हीरामंडी' के ऐक्टर जेसन शाह ने फिल्म 'पार्टनर' के सेट का एक किस्सा याद करते हुए कहा है कि 'दुपट्टा तेरा...' गाने की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान सेट पर दोपहर 3 बजे पहुंचे थे। उन्होंने कहा, "शाम के 4:30 बज रहे थे...इस दौरान प्रोड्यूसर ने सलमान से (हाथ जोड़ते हुए) कहा कि सर एक शॉट ले लो।"


