सलमान के वकील का दावा, उन्हें 'दुश्मन का दोस्त दुश्मन होता है' लिखा हुआ धमकी भरा पत्र मिला
काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान की पैरवी कर रहे हस्तीमल सारस्वत नामक वकील का दावा है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। पुलिस ने सारस्वत की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पत्र में लिखा है कि 'दुश्मन का दोस्त दुश्मन होता है'।


