Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी के आत्महत्या मामले की जांच करेगी सीआईडी

short by सौरभ भटनागर / on Wednesday, 1 May 2024
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए 32 वर्षीय अनुज थापन द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने के केस की जांच सीआईडी करेगी। गौरतलब है कि थापन ने पुलिस कस्टडी में कथित तौर पर आत्महत्या की है और उस पर शूटर्स को हथियार मुहैया कराने का आरोप था।