Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान खान ने एक बार मुझसे कहा था- मोटे हो गए हो, मैं खुद तुम्हें काम नहीं देता: रोहित रॉय

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 17 August, 2023
अभिनेता रोहित रॉय ने उस समय को याद किया है जब वह अपने काम से निराश थे। 15 साल की उम्र से अभिनेता सलमान खान को जानने वाले रोहित ने कहा, "वज़न बढ़ गया था...सलमान से कहा कि खुश नहीं हूं। उन्होंने कहा- 'मोटे हो गए हो...मैं खुद तुम्हें काम नहीं देता'।" बकौल रोहित, इसके बाद उन्होंने फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन किया।