Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलीमा टेटे बनीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, सविता पूनिया को करेंगी रिप्लेस

short by तान्या झा / on Friday, 3 May 2024
हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग 2023-2024 के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान किया है। सविता पूनिया को रिप्लेस कर मिड-फील्डर सलीमा टेटे को टीम का नया कप्तान बनाया गया है जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। बेल्जियम में 22-26 मई तक मैच होंगे जबकि इंग्लैंड में 1-9 जून तक मैच होंगे।