सस्ते फर्नीचर के लिए मशहूर गुरुग्राम के बंजारा मार्केट को प्रशासन ने किया ध्वस्त
गुरुग्राम (हरियाणा) में सस्ते फर्नीचर और सजावटी वस्तुओं के लिए मशहूर बंजारा मार्केट को प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कर करीब 250 दुकानें हटाईं। ये दुकानें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 25-एकड़ ज़मीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थीं। एक अधिकारी के अनुसार, नज़दीकी गांवों के 'बाहुबलियों' ने इस ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर दुकानों से भारी-भरकम किराया कमाया।
read more at Twitter


