Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सहपाठियों को चाकू घोंपने के आरोप में दिल्ली में कक्षा 12वीं का एक छात्र गिरफ्तार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 14 July, 2022
भाटी माइंस (दिल्ली) के एक सरकारी स्कूल में सहपाठियों को चाकू मारने के आरोप में कक्षा 12वीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, 20-वर्षीय आरोपी छात्र की लंच ब्रेक के दौरान 19-वर्षीय पीड़ित छात्र से बहस हुई थी जिसपर उसने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बचाव करने आए 2-अन्य छात्रों पर भी हमला किया।