सहवाग ने 'मांकडिंग' को लेकर नियम में बदलाव पर अश्विन को दी बधाई, कहा- एक करना ज़रूर
एमसीसी द्वारा क्रिकेट के नए नियमों में 'मांकडिंग' को 'अनुचित खेल' की श्रेणी से हटाकर 'रन-आउट' में रखे जाने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने रविचंद्रन अश्विन को ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "बटलर के साथ मिलकर अब आपको ऐसे रन-आउट करने की पूरी आज़ादी होगी...एक करना ज़रूर।" दरअसल, अश्विन ने आईपीएल 2019 में बटलर को 'मांकड' किया था।
read more at हिन्दुस्तान


