सहारनपुर में इमरान मसूद की जीत के बाद समर्थकों ने बाइक पर सवार होकर मचाया हुड़दंग, केस दर्ज
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद उनके समर्थकों ने 40 से अधिक बाइकों का काफिला निकालकर हुड़दंग मचाया जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मामले में 20 नामज़द और 21 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने 15 बाइकों को सीज़ कर दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


