Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सहारा ग्रुप के जमाकर्ताओं को 45 दिन में मिलेगा रिफंड, सरकार ने लॉन्च किया पोर्टल

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 18 July 2023
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया जो सहारा ग्रुप ऑफ को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के वास्तविक जमाकर्ताओं को उनके रिफंड पाने में मदद करेगा। शुरुआती चरण में यह पोर्टल ₹5,000 करोड़ वितरित करेगा जिसमें हर जमाकर्ता को ₹10,000-₹10,000 मिलेंगे। बकौल शाह, जमाकर्ताओं को रजिस्ट्रेशन के 45 दिन में रिफंड मिल जाएगा।