सही शख्स का साथ ज़रूरी है: अथिया और राहुल की शादी की तस्वीर शेयर कर सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंगलवार को अपनी बेटी व ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल की शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "कई बार सही शख्स का साथ ज़रूरी होता है। प्यार और एक-दूसरे पर विश्वास इस सफर के साथी हैं। मेरे बच्चों को प्यार और आशीर्वाद।" सोमवार को अथिया और राहुल की शादी हुई थी।
read more at Hindustan Times


