Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सांप के काटने से यूपी में हुई महिला की मौत, घरवालों ने 36 घंटे तक फ्रीज़र में रखा शव

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 16 July 2023
शाहजहांपुर (यूपी) में एक 42-वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, महिला को मृत घोषित किए जाने के बावजूद घरवालों ने झाड़-फूंक करने वाले को बुलाया और महिला के जीवित होने की आस में उसके शव को कथित तौर पर 36 घंटे तक फ्रीज़र में रखा।