सांसद सिमरनजीत मान ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का विरोध, कहा- निशान साहिब फहराएं
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान के बहिष्कार का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "मैं आपसे 14-15 अगस्त को घरों और कार्यालयों में निशान साहिब को फहराने का अनुरोध करता हूं।" उन्होंने कहा, "जनरैल सिंह भिंडरांवाले (खालिस्तानी आतंकी) दुश्मन सेना से लड़ते हुए शहीद हुए थे।"
read more at हिन्दुस्तान


