Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साउथ की फिल्मों में काम करना चाहूंगा, बचपन में पिता के साथ वहां की फिल्में देखता था: वरुण

short by तान्या झा / on Sunday, 11 December, 2022
अभिनेता वरुण धवन ने कहा है कि वह दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "मेरे एनर्जी लेवल और फिल्मों के चयन को लेकर लोग मुझे नॉर्थ इंडियन से अधिक साउथ इंडियन ऐक्टर कहते हैं। बचपन में पिता (डेविड धवन) के साथ बैठकर तमिल-तेलुगू फिल्में देखता था।" बकौल वरुण, मौका मिलने पर वह वहां ज़रूर काम करना चाहेंगे।