साक्षी महाराज ने ऋषिकेश में मनाया जन्मदिन, कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर केस दर्ज
ऋषिकेश (उत्तराखंड) में उन्नाव (यूपी) से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज समेत 40-50 लोगों के खिलाफ धारा 144 और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया गया है। एसडीएम अपूर्वा पांडेय ने बताया कि सांसद ने भगवान भवन आश्रम में बुधवार को अपने जन्मदिन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। बकौल रिपोर्ट्स, कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग पहुंचे थे।
read more at हिन्दुस्तान


