साधु के वेश में शख्स ने एमपी में एक बच्चे के साथ की अश्लील हरकत, हुआ गिरफ्तार
इंदौर (मध्य प्रदेश) में एक बच्चे से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने साधु के वेश में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, एक मंदिर में भंडारे के आयोजन में शामिल होने आए उत्तराखंड निवासी आरोपी ने बच्चे को कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत की। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है।
read more at हिन्दुस्तान


