सामान लेने के लिए बाहर गए उज्जैन के शख्स के पैर में फंसा चाइनीज़ मांझा, कटी पैर की नस
उज्जैन (एमपी) में घर का सामान लेने के लिए बाहर गए शख्स के पैर में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा फंस गया जिससे उनके पैर की नस कट गई। उज्जैन के एएसपी अभिषेक आनंद ने बताया, "शख्स का प्राथमिक उपचार कराया गया, वह खतरे से बाहर है।" गौरतलब है, उज्जैन में चाइनीज़ मांझा की खरीद, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है।
read more at Twitter


