सार्वजनिक क्रूरता और शर्मनाक हमले का वीडियो देखकर मैं टूट गई: मणिपुर घटना पर इरोम शर्मिला
मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने 2 महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के वीडियो को लेकर कहा है, "दो महिलाओं पर सार्वजनिक क्रूरता और शर्मनाक हमले का वीडियो देखकर मैं टूट गई।" उन्होंने कहा, "जो हुआ उस अमानवीय घटना पर कोई सफाई या बहाना नहीं दिया जा सकता। यह घटना कुछ बड़े मुद्दों को सामने लाती है।"


