सास के अचानक बेहोश होने के वक्त मैंने उनकी चीख सुनी थी: उनकी बीमारी पर अश्विन की पत्नी
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति ने खुलासा किया है कि उनके पति चेन्नई में अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल करने की वजह से पूरा राजकोट टेस्ट नहीं खेल पाए थे। बकौल प्रीति, सास के अचानक बेहोश होने के वक्त उन्होंने उनकी चीख सुनी थी। उन्होंने कहा, "मां को आईसीयू में देखना...उनके (अश्विन) लिए...बेहद भावुक पल था।"


