सिंगर माइली साइरस की मां ने शादी के 28 साल बाद बिली साइरस से तलाक के लिए दी अर्ज़ी
अदालत के दस्तावेज़ों के मुताबिक, अमेरिकी सिंगर माइली साइरस की मां टिश साइरस ने शादी के 28 साल बाद बिली रे साइरस से तलाक के लिए अर्ज़ी दी है। टेनेसी (अमेरिका) के विलियम्सन काउंटी में तलाक दायर करते हुए उन्होंने 'बात-बात पर मतभेद' को इसका कारण बताया। 'पीपल' मैगज़ीन के मुताबिक, दोनों ने तीसरी बार तलाक दायर किया है।
read more at The Independent


