Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिंगापुर जाने वाले पर्यटकों में भारतीय दूसरे स्थान पर

short by सुप्रभा सक्सेना / on Tuesday, 3 January, 2023
सिंगापुर जाने वाले पर्यटकों में भारतीय पर्यटकों की संख्या दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। सिंगापुर टूरिज़्म बोर्ड की ओर से जारी डेटा के अनुसार नवंबर 2022 तक 6,12,300 भारतीय पर्यटक सिंगापुर पहुंचे। पहले स्थान पर इंडोनेशिया है जहां से नवंबर तक 9,86,900 पर्यटक पहुंचे जबकि तीसरे स्थान पर मलेशिया है जहां से 4,95,470 पर्यटक सिंगापुर पहुंचे हैं।
read more at Hindustan Times