Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिंदूर लगाकर और असम की पारंपरिक साड़ी पहनकर कान्स के रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐक्ट्रेस ऐमी बरुआ

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 21 May, 2024
असम की अभिनेत्री ऐमी बरुआ ने अपने राज्य का पारंपरिक परिधान मुगा सिल्क साड़ी (मेखला चादोर) पहनकर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर वॉक किया है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी साड़ी पर असम के प्राचीन गोज बोटा डिज़ाइन बने हुए थे। इस दौरान उन्होंने बालों में फूलों का गजरा और मांग में सिंदूर भी लगा रखा था।
read more at Times Now