सिद्धू ने शाहरुख संग हुई मुलाकात को किया याद, बोले- मुझे पता था वह बहुत आगे जाएंगे
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अभिनेता शाहरुख खान संग हुई एक मुलाकात को याद करते हुए कहा है, "शाहरुख ने बॉलीवुड में कॉम्पिटिशन से जुड़े मेरे सवाल पर मुझसे कहा था, 'मेरा खुद से कॉम्पिटिशन है'।" सिद्धू ने कहा, "मुझे पता था कि शाहरुख बहुत नाम कमाएंगे और बहुत आगे जाएंगे।" बकौल सिद्धू, शाहरुख सम्मान पाने के हकदार हैं।


